फतेहपुर, नवम्बर 1 -- Fatehpur News: फतेहपुर में कबूतर पकड़ने के चक्कर में 200 फीट गहरे कुएं में गिरा 10 साल का मासूम रेहान आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। 13 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद शनिवार आधी रात को उसकी लाश बाहर निकली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत डूबने से निकली। खखरेरू के सरोजनी नगर निवासी साबिर अली का बेटा रेहान शनिवार दोपहर कबूतर पकड़ने के प्रयास में गहरे पुराने कुएं में जा गिरा। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची, बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। कुएं में पानी अधिक होने के कारण गोताखोरों को मशक्कत करनी पड़ी। जनरेटर लगाकर रोशनी की व्यवस्था की गई। इसके बाद तीन मोटर पंप लगाकर कुएं से पानी निकालना शुरू किया। छह घंटे तक पानी निकाला गया। रात 12 बजे पानी कम होने पर गोताखोर कुएं में उतरे। आधे घंटे तक रेहान की तलाश की ...