फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- Fatehpur News: बिंदकी, संवाददाता। कानपुर बांदा मार्ग में जाम की विकराल स्थितियां उत्पन्न होते ही दिल का गंभीर मरीज एंबुलेंस में फंसा रहा। रेंगते वाहनों और हार्न की आवाज के बीच सायरन की आवाज दब गई। प्रमुख मार्ग में दिन भर जाम में स्कूली बच्चों समेत आम जनमानस परेशानियों का सामना करता रहा। यातायात पुलिस की मौजूदगी भी बेअसर नजर आई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पर्व को ले भीड़ बढ़ी तो चौक-चौराहों पर थम गई रफ्तारललौली चौराहे पर दिनभर जाम बिंदकी का प्रमुख ललौली चौराहा में शुक्रवार को दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर होते ही छोटे बड़े वाहनों तथा आड़े तिरछे खड़े ई-रिक्शा से जाम ने विकराल रूप ले लिया। जिसमें बांदा की ओर से आ रही एक एंबुलेंस फंस गई। जिसमें हार्ट के वृद्ध मरीज रामस्वरूप कानपुर कार्डियोलॉजी इलाज कराने जा रहे थे। वाहनो...