फतेहपुर, जुलाई 20 -- Fatehpur News: फतेहपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए जाने वाले अभियान के तहत एक वाटर आरओ प्लांट को बंद करवा दिया गया। वहीं चार अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर पापड़ के पैकेटों को नष्ट करवाया गया। लिए गए सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय बीएस कुशवाहा के नेतृत्व में चलाए जाने वाले अभियान के तहत रेस्टोरेंट, ढाबा, मिठाई की दुकानों आदि का निरीक्षण करके स्वच्छता से सम्बन्धित कमियों में सुधार करवाने के साथ ही मिलावटी खाद्य पदार्थ न बेचे जाने की हिदायत दी। वहीं शहर के ज्वालागंज स्थित होटल डिप्लोमेंट की किचन का निरीक्षण कर गुणवत्ता के संदेह पर पनीर का एक नमूना लिया गया साथ ही एक्सपायरी पापड़ मिलने पर सात पैकेट पापड़ को नष्ट कराया गया। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा...