Fatehpur News: जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर, जुलाई 18 -- Fatehpur News: फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। दतौली निवासी हुकुमचंद्र की पुत्री हिमांशी देवी ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.