फतेहपुर, अगस्त 2 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सावन माह के पहले सोमवार को लेकर जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भोर से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं, कांवड़ियों और जलाभिषेक करने वाले भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। प्रशासन और मंदिर समितियों ने दर्शन, जलाभिषेक तथा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: सावन की पहली सोमवारी आज, धीमेश्वर धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाबविशेष व्यवस्थाएं शहर के सिद्धपीठ ताम्बेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। सावन के पहले सोमवार को यहां सबसे अधिक भीड़ उमड़ती है। कांवड़ियों के साथ बड़ी संख्या में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। भीड़ नि...