फतेहपुर, जुलाई 8 -- Fatehpur News: विजयीपुर। कस्बा स्थित चौराहे पर होने वाले जलभराव के कारण मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। जिसके चलते बुधवार को एक सवारियों भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, नतीजतन तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगो का कहना है कि नाली निर्माण न होने से बारिश का पानी गड्ढे में भर जाने के कारण यह दिखाई नहीं देता जिससे हादसे होते रहते हैं। ई-रिक्शा पलटने पर आसपास मौजूद लोगो ने घायल होने वाले छात्र अमित निवासी अमनी सहित अन्य को निकाला। यह भी पढ़ें- Bhabua News: वाहन दुर्घटनाओं में महिला सहित तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...