फतेहपुर, अगस्त 6 -- Fatehpur News: फतेहपुर। लगातार हो रही बारिश और शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जलभराव ने संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है। जगह-जगह सड़कों, गलियों में पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति पर नजर रखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। बारिश के बाद जलभराव वाले इलाकों में गंदगी और दूषित पानी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। कई मोहल्लों और गांवों में नालियां उफनाने से गंदा पानी घरों के आसपास जमा है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण का खतरा सबसे अधिक माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी-पीएचसी को जरूरी दवाओं का पर्याप्त भंडार रखने, बुखार और दस्त के मरीजों की निगरानी बढ़ाने व ...