फतेहपुर, अगस्त 31 -- Fatehpur News: शाह। सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद बहुआ ब्लॉक के बीआरसी परिसर पानी भर गया। इसी परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के नौनिहाल छात्र-छात्राएं जलमग्न रास्ते से होकर स्कूल पहुंचने को मजबूर नजर आए। परिसर में जगह-जगह पानी भरा होने से विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की बारिश में ही बीआरसी परिसर में जलभराव हो जाता है। जिससे बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अभिभावकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिम्मेदारों को जलनिकासी की व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भगवानपुर में जलजमाव से आमजनों की परेशानी बढ़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...