Fatehpur News: जलनिकासी न होने से लाखों का मार्ग पानी-पानी
फतेहपुर, अगस्त 1 -- Fatehpur News: थरियांव। हसवा ब्लाक के हनुमानपुर मजरे रामपुर थरियांव में ग्रामीणों के आवागमन को सुलभ किए जाने के लिए लाखों रुपये की लागत से आरसीसी मार्ग का निर्माण कराया गया। लेकिन जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण एक साल में ही यह मार्ग तालाब में तब्दील होकर पानी-पानी हो रहा है। जलनिकासी न होने के कारण गांव में तालाब सा नजारा दिखाई दे रहा है जिसमें फिसलकर ग्रामीण चुटहिल हो रहे हैं। हनुमानपुर मजरे रामपुर थरियांव में गत वर्ष मार्ग का निर्माण तो करा दिया गया लेकिन यहां पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी तथा हल्की बारिश में ही यह प्रमुख मार्ग तालाब में तब्दील नजर आता है। नतीजतन ग्रामीणों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.