फतेहपुर, सितम्बर 12 -- Fatehpur News: सुल्तानपुर घोष। ऐरायां विकासखंड के मंडवा गांव के मजरे कल्लूमियां का पुरवा में बारिश के पानी की निकासी बाधित होने की शिकायत पर शनिवार को राजस्व व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नाली खुदवाकर जलनिकासी की व्यवस्था बहाल कराई। इससे जलभराव से परेशान ग्रामीणों को राहत मिली। ग्रामीणों की शिकायत थी कि रास्ते और नाली की जगह पर अतिक्रमण किए जाने से बारिश का पानी आगे नहीं निकल पा रहा है। नायब तहसीलदार ऐरायां प्रतिमा द्विवेदी राजस्व व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और संबंधित लोगों को सार्वजनिक रास्ते व जलनिकासी में बाधा नहीं डालने की सख्त हिदायत दी। टीम की मौजूदगी में नाली खुदवाकर रुके हुए बारिश के पानी की निकासी कराई गई। जलनिकासी होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। नायब तहसीलद...