फतेहपुर, अगस्त 30 -- Fatehpur News: अमौली, संवाददाता। जजमोइया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर इमारत बारिश के दौरान मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। स्वास्थ्य केंद्र की छत से पानी टपकने के कारण कमरों में पानी भर रहा है। वहीं मरीजों और तीमारदारों के बैठने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इससे उपचार के लिए आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को केंद्र पर तैनात इकलौते चिकित्सक डा. रामशंकर के अवकाश पर रहने के कारण मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार संभालते नजर आए। केंद्र पर डाक्टर का सिर्फ एक पद होने से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। रविवार को आयोजित होने वाले आरोग्य मेले में भी डा. रामशंकर की ड्यूटी लगाई गई है। सीएचसी प्रभारी डा. पुष्कर कटियार ने बताया कि जजम...