फतेहपुर, अगस्त 1 -- Fatehpur News: छिवलहा। कस्बा स्थित आदर्श शोध विद्यालय की जर्जर इमारत में 115 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई हर दिन खतरे के साये में हो रही है। वर्ष 1980 में निर्मित विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बारिश के दौरान छत से लगातार पानी टपकता है, जबकि दीवारें, खिड़कियां, दरवाजे और पंखे भी बदहाल स्थिति में हैं। इसके बावजूद कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राएं इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। विद्यालय परिसर में लगा सरकारी हैंडपंप भी दूषित पानी दे रहा है। ऐसे में बच्चों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है। वहीं विद्यालय का शौचालय भी जर्जर होने के कारण उपयोग लायक नहीं बचा है, जिससे छात्र-छात्राओं को बाहर जाने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। विद्यालय में दो सहायक अध्यापक, एक प्रभारी प्रधानाध्यापक और एक चपरासी तैनात हैं। बा...