Fatehpur News: जर्जर पुलिया या काल का ठिकाना,राहगीर बेहाल
फतेहपुर, जुलाई 15 -- Fatehpur News: जाफरगंज। जोनिहा-अमौली मार्ग स्थित रिंद नदी के पास बनी पुलिया राहगीरों के लिए किसी काल से कम नहीं है। इस जर्जर पुलिया से सफर के दौरान कई बाइक सवारों की जान भी जा चुकी है, दरअसल पूर्व में यहां की सड़क की पटरी के धंस जाने के बाद काम में महज खानापूरी करके छोड़ दी गई। जिससे यह मार्ग राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदारों द्वारा इसको दुरुस्त करवाए जाने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही जिससे स्थानीय लोगो में रोष बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों की राहत के लिए जोनिहा-अमौली मार्ग का नवीनीकरण का काम करवाया गया था। लेकिन रिंद नदी के पास स्थित पुलिया में बारिश व बाढ़ के समय सड़क पटरी का एक बड़ा हिस्सा धंस गया था। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा इसको दुरुस्त तो करवाया गया, लेकिन विभाग द्वारा पुलिया को तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.