फतेहपुर, अगस्त 13 -- Fatehpur News: खखरेरू। सीएमओ डॉ. यूबी सिंह के निर्देश पर गुरुवार को धाता ब्लाक की कोट और पौली पीएचसी का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान जर्जर भवन, क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल, बिजली-पानी की व्यवस्था और परिसर में उगी घास-फूस को लेकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान कोट के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मशर्रत अली ने अधिकारियों को सफाईकर्मी के नियमित न आने की शिकायत की। वहीं कोट पीएचसी में तैनात डा. भावना सिंह के नियमित ड्यूटी पर नहीं आने की शिकायत भी अधिकारियों से की गई। इस पर धाता अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार ने दोनों पीएचसी में तैनात डाक्टरों और कर्मचारियों को समय से उपस्थित रहकर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वीडियो काल क...