Fatehpur News: जर्जर कच्चे मकान में जान जोखिम में डालकर रह रहा गरीब परिवार
फतेहपुर, अगस्त 28 -- Fatehpur News: धाता। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-9 ठाकुर दरियांव सिंह निवासी कल्याण सोनी का परिवार जर्जर कच्चे मकान में जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर है। लगातार हो रही बारिश से परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मकान की दीवारों और छत में सीलन के चलते कई जगह मिट्टी गिर चुकी है। बारिश के पानी से बचाव के लिए परिवार ने पूरे मकान पर पन्नी डाल रखी है, फिर भी मकान के गिरने का खतरा बना हुआ है। कल्याण सोनी ने बताया कि मकान काफी पुराना है और इसकी दीवारें व छत कमजोर हो चुकी हैं। कई हिस्से पहले ही गिर चुके हैं। कुछ दिन पहले छत से मिट्टी का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया था। गनीमत रही कि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह मकान की मरम्मत भी नहीं करा पा रहे हैं। बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में आवास योजना के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.