Fatehpur News: जरूरत पड़ी तो संवैधानिक अधिकारों के लिए देंगे कुर्बानी
फतेहपुर, नवम्बर 26 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। संविधान दिवस पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में सिविल बार हाल में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें अधिवक्ताओं ने संविधान के महत्व के साथ अपने संवैधानिक अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार रखे। बार के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने कहा कि संविधान महज एक दस्तावेज नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के स्वतंत्र भारत के सपनों का साकार स्वरूप है। वहीं महामंत्री अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्र ने कहा कि लोकमान्य तिलक के स्वराज विधेयक से संविधान की अभिव्यक्ति की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी, मोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू के प्रयासों के बाद संविधान सभा और प्रारूप समिति ने संविधान निर्माण को अंतिम रूप दिया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: जिला अधिवक्ता संघ ने मनाया 77वां संविधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.