Fatehpur News: जयपुर के बिरला मंदिर की तर्ज पर तैयार होगा बाड़ा
फतेहपुर, अगस्त 9 -- Fatehpur News: बिंदकी। दशहरा महोत्सव की भव्यता को लेकर प्रसिद्ध मंदिर के रूप में बाड़ा तैयार किया जाएगा। जयपुर के प्रसिद्ध बिरला यानी लक्ष्मी नारायण मंदिर के स्वरूप में मेला की साज सज्जा होगी। जिसके लिए बंगाल के कुशल कारीगरों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। साथ ही मंदिर परिसर में हो रहे निर्माण कार्य को तेज गति से कराए जाने पर भी चर्चा की गई। मलवां विकासखंड क्षेत्र के भाऊपुर स्थित स्वामी हीरानंद कुटी में श्रीरामलीला मेला कमेटी की पहली बैठक आयोजित की गई। जहां पर आगामी 18 से 22 अक्टूबर तक होने वाले महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जयपुर के प्रसिद्ध बिरला मंदिर की तर्ज पर भव्य मंदिर तैयार कराया जाएगा। वहीं विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने मेला को अधिक भव्य रूप दिए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.