फतेहपुर, जुलाई 15 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में जमीन को लेकर दादा और भतीजे में विवाद हो गया। दादा राजकरण ने बताया कि लगभग तीन माह पहले हम सभी पांच भाइयों का आपस में बैठकर आपसी सहमति से कृषि भूमि का बंटवारा हो गया था। जिसमें छोटे भाई के पुत्र द्वारा लगातार पुरानी मेड को तोड़कर हमारे हिस्से की जमीन में मेड़बंदी कर रहे थे। मना करने पर भतीजे ने उन पर हमला कर दिया। गर्दन दबाकर जान से मारने की कोशिश की थी। पुलिस ने बिना निष्पक्ष जांच किये ही उन्हें और उनके बेटे विकास सिंह का ही शांति भंग में चालान कर दिया। दूसरे पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि उन्होंने आज ही चार्ज संभाला है। मामला पहले का है। जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...