Fatehpur News: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, तीन घायल
फतेहपुर, अक्टूबर 27 -- Fatehpur News: बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के हरियापुर गांव में भूमि विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एसआई सुमित तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो भोला दीक्षित, सोनू कुमार, पप्पू दीक्षित और बांदा निवासी राजा दुबे एक पक्ष में तथा कुलदीप शुक्ला, संदीप शुक्ला और हीरालाल दूसरे पक्ष में विवाद करते मिले। दोनों पक्षों में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति शांत कराई। जांच में सामने आया कि कुलदीप शुक्ला ने श्रवण कुमार से जमीन का बैनामा कराया है और वह जमीन पर काबिज है। इसी बैनामे को लेकर भोला दीक्षित ने कोर्ट में वाद दायर किया है। विवाद में भोला दीक्षित, पूजा देवी और कुलदीप शुक्ला को चोटें आई हैं। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.