फतेहपुर, जुलाई 24 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिले में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शातिरों के सत्यापन का अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत चोरी, लूट और अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुके तथा वर्तमान में जमानत पर बाहर रह रहे अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमें ऐसे लोगों के घर पहुंचकर उनका सत्यापन कर रही हैं और उनके वर्तमान ठिकाने, रोजगार व गतिविधियों की जानकारी जुटा रही हैं। फिर से अपराध या गैर कानूनी काम करने पर पुलिस गिरफ्तार कर जेल रही है। अब तक डेढ़ हजार से अधिक शातिरों का सत्यापन पुलिस चार महीनों में कर चुकी है। जमानत पर बाहर आए कई अपराधियों को नियमित रूप से थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। यदि कोई संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया जाता है या उसके खिलाफ आपराधिक गतिविधियों की स...