फतेहपुर, जुलाई 15 -- Fatehpur News: बिंदकी। प्रतिवर्षो की भांति इस वर्ष भगवान श्रीजगन्नाथ की शोभायात्रा की भव्यता को बढ़ाने के लिए रथों की संख्या बढ़ाई गई है। विषाल यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए रूट निर्धारित कर दिया है। साथ ही प्रमुख मार्ग में रूट डायवर्जन की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक के माध्यम से समस्याएं सुनी और पुलिस को आवष्यक दिशा निर्देश दिए। गुरुवार यानी आज भगवान श्री जगन्नाथ जी विशाल रथयात्रा महाजनी गली मोहल्ला से धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। रथयात्रा के व्यवस्थापक लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर ने कहा कि पूजा अर्चना तथा आरती के बाद शाम चार बजे यात्रा प्रारंभ होगी। यह भी पढ़ें- Gaya News: बोधगया में भगवान श्री जगन्नाथ की आज निकलेगी भव्य रथयात्रा कहा कि भव्यता देने के लिए अन्य कार्यक्रम भी जोड़े गए है। बनारस के...