Fatehpur News: जंगल गई महिला को सर्प ने डसा, गई जान
फतेहपुर, अगस्त 12 -- Fatehpur News: बिंदकी। भोरपहर जंगल गई महिला को सर्प ने डस लिया। इलाज के लिए परिजन अस्पताल पहुंचने पर सुधार नहीं हुआ। झाडफूंक कराया फिर भी हालत नहीं सुधरी तो फिर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जाफरगंज थाना क्षेत्र के भौराजपुर गांव निवासी संजय की 28 वर्षीय पत्नी पूनम बुधवार की भोरपहर जंगल गई थी। तभी एक जहरीले सर्प ने डस लिया। महिला ने घर पहुंच परिजनों को सर्प डसने की बात बताई। परिजन अस्पताल में इलाज कराने के बाद झाडफूंक कराने पहुंचे। जिसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो सीएचसी बिंदकी लेकर पहुंचे। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पति संजय, पुत्री सेजल पुत्र आशु का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.