फतेहपुर, अक्टूबर 10 -- Fatehpur News: हथगाम, संवाददाता। अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम की टीम ने शाहपुर आरा मशीन स्थित सत्यम हास्पिटल में छापेमारी कर जांच पड़ताल की। जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सीएमओ डा यूबी सिंह के निर्देश में सीएचसी अधीक्षक डा. अमित कुमार चौरसिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम में डा. इमरान सिद्दीकी और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद शामिल रहे। पुलिस प्रशासन के सहयोग से टीम अस्पताल पहुंची और वहां की व्यवस्थाओं की जांच की। यह भी पढ़ें- Sasaram News: छापेमारी के बाद अवैध अस्पतालों को बताया वैध, धावा दल की कार्यशैली पर उठे सवाल इसके बाद अस्पताल को सील ...