फतेहपुर, अगस्त 4 -- Fatehpur News: बहुआ, संवाददाता। सप्ताह भर पहले बंद कराए गए कस्बे के एक बंगाली क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर सीज की कार्रवाई की है। एसीएमओ ने कहा कि बिना मानकों के संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।एसीएमओ डा. राजीव जायसवाल के नेतृत्व में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में एक बंगाली क्लीनिक पर छापेमारी की। जांच के दौरान क्लीनिक में पंजीकरण, अभिलेख और निर्धारित स्वास्थ्य मानकों में अनियमितताएं मिलने पर उसे सीज कर दिया गया। बताया गया कि इसी क्लीनिक को सप्ताह भर पहले भी टीम ने बंद कराया था लेकिन खामियां दूर किए बिना दोबारा संचालन किए जाने की शिकायत मिली थी। कार्रवाई के बाद कस्बे के अन्य निजी क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

हिंदी हिन्...