Fatehpur News: छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथॉ
फतेहपुर, अगस्त 19 -- Fatehpur News: फतेहपुर। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कालेज व राजकीय इंटर कालेज में बुधवार को नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को तंबाकू व मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव बताए गए। रीजनल कोआर्डिनेटर यूपीवीएचए लखनऊ ने कोटपा अधिनियम की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। ब्रह्माकुमारी नीरा दीदी ने कहा कि नशा परिवार और समाज को कमजोर करता है। छात्रों से स्वस्थ व जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की गई। बाद में छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प यह भी पढ़ें- Fatehpur News: मेडिकल कालेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.