Fatehpur News: चौथी वर्षगांठ पर हुआ भंडारा
फतेहपुर, नवम्बर 10 -- Fatehpur News: फतेहपुर। अस्ती रोड स्थित संवेदना हास्पिटल की चौथी वर्षगांठ पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बतौर अतिथि एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने शिरकत की। प्रबंधक नितिन मिश्रा ने बताया कि आम आदमी को बेहतर सुविधाएं किफायती दरों में उपलब्ध कराए जाने के लिए चार साल पूर्व इस अस्पताल को खोला गया था। जहां डा.पवन बाजपेई, डा.शिवानी मिश्रा बाजपेई द्वारा मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रहीं है। वहीं भंडारे में मरीजों, तीमारदारों के अलावा राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर रिषी मिश्रा, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.