Fatehpur News: चौकी में मारपीट का लगाया आरोप
फतेहपुर, अगस्त 2 -- Fatehpur News: फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र की जयराम नगर चौकी के पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगा है। बिंदकी कोतवाली के उदरौली निवासी सत्यप्रकाश ने आरोप लगाया कि वह एक जमीन के विवाद के मामले में चौकी गए थे। जहां मोबाइल से वीडियो बनाने के आरोप में चौकी के पुलिस कर्मियों ने मारपीट की। मोबाइल तोड़ दिया और जबरन सुलह नामा लिखवा लिया। थाना प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है। मारपीट के आरोप प्रथम दृष्टया सही नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.