फतेहपुर, अगस्त 18 -- Fatehpur News: चौडगरा, संवाददाता। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 15 दिनों में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की यह तीसरी वारदात है। मुरादीपुर गांव में सोमवार देर रात चोर मकान की छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और दो कमरों के ताले तोड़कर हजारों की नगदी समेत लाखों की कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। मुरादीपुर गांव निवासी अमर पटेल के मकान के पीछे खेत है। देर रात चोर खेत की तरफ से छत पर चढ़े और वहां से आंगन में उतर गए। इसके बाद गैलरी के रास्ते मकान के दो कमरों तक पहुंचे। कमरों के दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर रखी अलमारी और बक्से को खंगाला। अलमारी में रखी 20 हजार रुपए की नगदी और बक्से में रखे करीब तीन लाख रुपए कीमत के जेवरात लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह अपने दो बेटों, मां और...