Fatehpur News: चोरी की साजिश रचते वक्त चार चोर गिरफ्तार
फतेहपुर, जुलाई 31 -- Fatehpur News: बिंदकी। क्षेत्र के शराब ठेका लूट प्रकरण में आईजी की बड़ी कार्रवाई के बाद से पुलिस एलर्ट मोड पर है। चोरी की योजना बनाकर निकले चार चोरो को पुलिस ने पकड़ लिया। जिनके पास से हथौड़ा, कुल्हाड़ी समेत धारदार हथियार बरामद किया। पुलिस ने सभी पर कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय से जेल भेज दिया। गुरुवार रात को बाईपास के निकट स्थित गोसाई मंदिर के चबूतरे में बैठकर चोरी की योजना बना रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां से प्रशांत निवासी भदवा थाना मलवा, आशीष, ब्रजेश दोनो निवासी रावतपुर थाना मलवा, तथा सत्यम निवासी सहिली थाना मलवा को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से लोहे की एक शबरी, एक पेचकस, एक प्लास, एक हथौड़ी, छेनी और कुल्हाड़ी बरामद हुई। इसके साथ ही एक बाइक को भी कब्जे में लिया है। जिसका नंबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.