Fatehpur News: चेकिंग के दौरान एआरटीओ के सिपाही को कंटेनर ने कुचला, मौत
फतेहपुर, अक्टूबर 24 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान एआरटीओ के सिपाही को कंटेनर ने कुचल दिया। गंभीर हालत में सिपाही को मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां से उन्हें कानपुर हैलेट के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सिपाही ने दम तोड़ दिया।एआरटीओ प्रवर्तन दल में सिपाही के पद पर तैनात 50 वर्षीय रामनाथ तिवारी निवासी जनपद अमेठी, एआरटीओ संतोष सिंह के साथ हाईवे में कल्यानपुर थाना के बरौड़ी टोल प्लाजा के पास बसों की चेकिंग कर रहे थे। एक बस को रुकने का इशारा किया। बस रुकी, सिपाही बस की ओर बढ़े। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रहे कंटेनर ने सिपाही रामनाथ को कुचल दिया। एआरटीओ प्रतीक मिश्रा ने बताया कि चेकिंग के दौरान कंटेनर की टक्कर से सिपाही की मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.