फतेहपुर, अगस्त 17 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के पावन संयोग पर जिले भर में आस्था का अनोखा सैलाब देखने को मिला। सुबह से ही हो रही मूसलाधार बारिश, सड़कों पर फैले पानी और नौबस्ता मार्ग की चुभती गिट्टियों के बावजूद शिवभक्तों के कदम नहीं डगमगाए। भीगते हुए और कठिन रास्तों से जूझते हुए श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का जत्था तांबेश्वर, कुंडेश्वर महादेव समेत तमाम शिवालयों में जल चढ़ाने पहुंचता रहा, जिससे पूरे दिन पूरा जिला हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। शहर के तांबेश्वर मंदिर के आसपास बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया था। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और फल अर्पित किए। कई मंदिरों में दूध और गंगाजल से अभिषेक ...