Fatehpur News: चार माह से लीकेज पाइप लाइन, दलदल बना मार्ग
फतेहपुर, अगस्त 9 -- Fatehpur News: धाता। करीब चार माह पूर्व नगर पंचायत के शिवालय मंदिर के पास पाइप लाइन लीकेज हो गई थी। जिसे दुरुस्त करने के लिए गड्ढा खोदा गया, इसके बावजूद पाइप लाइन को दुरुस्त नहीं किया जा सका। नतीजतन पानी के लीकेज होने के कारण करीब दस फीट गहरा गड्ढा होने के साथ ही इसमें पानी भरने से यह दलदल में तब्दील हो चुका है। जिससे आवागमन करने वाले राहगीरों पर हादसों का खतरा मंडराता रहता है। शिवालय मंदिर के पास पाइप लाइन का लीकेज होने के कारण जहां पीने योग्य पानी की बर्बादी हो रही है वहीं उसे दुरुस्त करवाए जाने में जिम्मेदारों द्वारा गंभीरता न दिखाए जाने के कारण नगर वासियों को आवागमन के दौरान हादसों का शिकार होने का खतरा भी मंडरा रहा है। चार माह से पाइप लाइन लीकेज होने के चलते इससे लाभांवित होने वाले नगर वासियों के घरों में गंदा पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.