Fatehpur News: चार माह से नहीं जुड़ी लाइन,बिल हजारों का पहुंचा
फतेहपुर, नवम्बर 10 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। बिजली विभाग के जिम्मेदारों की अनदेखी का आलम यह है कि करीब चार माह पूर्व आवेदकों को कनेक्शन तो दे दिए गए। जिसके बाद परिसरों में मीटर भी लगा दिया गया इसके बावजूद लाइट नहीं जोड़ी गई। बिना लाइन जोड़े की उपभोक्ताओं के हाथों में हजारों का बिल थमा दिया गया, जिसे देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिना लाइन जोड़े ही बिल थमा दिया गया है। बताते हैं कि विजयीपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत गढ़ा के बंशी का डेरा में करीब 17 लोगो को कनेक्शन देने के बाद वहां पर मीटर भी लगवा दिए गए। लेकिन लाइन को जोड़कर शुरू कराने की जिम्मेदारों ने सुधि तक नहीं ली। कनेक्शन होने के बाद लाइन न जुड़ने के कारण अब भी यहां के कनेक्शन धारक अंधेरे में रहने को मजबूर हो रहे हैं। हद तो तब हो गई जब बिना ट्रांसफार्मर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.