Fatehpur News: चार माह पहले हुई लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर, नवम्बर 15 -- Fatehpur News: चौडगरा,संवाददाता। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में करीब चार माह पहले हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट की रकम में बचे रुपये बरामद किए हैं। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि चार जुलाई 2026 की रात करीब साढ़े 10 बजे गूंझी गांव निवासी सुनील कुमार अपने पारिवारिक चाचा दिग्विजय सिंह के साथ कानपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। चंदनपुर गांव के पास नहर की पटरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर गिरा दिया। इसके बाद दोनों के मोबाइल फोन, पर्स और अन्य सामान छीनकर फरार हो गए थे। पर्स में 900 रुपये नकद, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और पांच एटीएम कार्ड थे। पांच जुलाई को सुनील की तहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.