फतेहपुर, सितम्बर 2 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मूसलाधार बारिश में नदियों के उफान पर आने के कारण दोआबा में कई मार्ग कट चुके हैं। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में लंबा चक्कर काटकर आवागमन करना पड़ रहा है। वहीं कई गांव के ग्रामीण कैद भी हो चुके हैं, ग्रामीणों का कहना है कि तेज बहाव के कारण मार्ग कई-कई मीटर कट चुके हैं। गत दिनों से हो रही तेज बारिश के दौरान ससुर खदेरी नदी के उफान पर आने के कारण इसके आसपास के खेतों में पानी भर गया जिससे पानी के तेज वेग के कारण कई स्थानों पर मार्ग भी कट गए। बताते हैं कि असोथर क्षेत्र के लुसरू का डेरा-कठौता मार्ग पर स्थित गंदा नाला की पुलिया के ढ़ोले तेज बहाव में बह जाने के कारण इस मार्ग से दो गांव का आवागमन बंद हो गया जिससे ग्रामीणों को कठौता के रास्ते असोथर तक पहंुचना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- चार नदियों के उफान से सार...