फतेहपुर, अगस्त 14 -- Fatehpur News: फतेहपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बांटने के लिए बनाए जाने वाले बूंदी के लड्डूओं की जांच की गई। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय बीएस कुशवाहा के नेतृत्व में चलाए जाने वाले अभियान के तहत टीम ने नौ दुकानों का निरीक्षण किया। जिसके दौरान ताम्बेश्वर मन्दिर के समीप स्थित नीरू पत्नी अजय कुमार एवं राममिलन की मिठाई की दुकान से बूंदी के लड्डू का एक-एक, बुलट चौराहा स्थित हाइड एण्ड आउट्स स्वीट्स से बूंदी के लड्डू का एक तथा हुसेनगंज स्थित राहुल स्वीट से बूंदी के लड्डू का एक नमूना लेने के साथ ही पांच किग्रा दूषित लड्डू नष्ट कराया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: दूषित बर्फी, लड्डू, फिंगर चिप्स कराए नष्ट, दो नमूने संग्रहित टीम में सिद्धार्थ कुमार, अनुराधा कुशवाह, देवेश मिश्रा मौजूद रहे। यह...