Fatehpur News: चार डीपीआर पर चर्चा, सर्वे रिपोर्ट बाद तैयार होगा प्रस्ताव
फतेहपुर, सितम्बर 25 -- Fatehpur News: खागा। नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक में शासन द्वारा करीब 3.80 करोड़ रुपये की लागत से मांगे गए चार महत्वपूर्ण विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पेयजल, नगर विकास, सीवरेज एवं जलनिकासी तथा झील-तालाब संरक्षण से संबंधित प्रस्तावों पर बोर्ड सदस्यों ने अपनी राय रखी।
विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर चर्चा बैठक में बताया गया कि पेयजल योजना के लिए शासन ने दो करोड़ रुपये की अनुमानित लागत का डीपीआर मांगा है। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत एक करोड़ रुपये, सीवरेज एवं जलनिकासी योजना के लिए 50 लाख रुपये तथा झील-तालाब संरक्षण योजना के लिए 30 लाख रुपये की अनुमानित लागत का डीपीआर तैयार किया जाना है। अधिशासी अधिकारी ने बोर्ड के सभी सदस्यों को चारों डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.