फतेहपुर, अगस्त 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता दोआबा में आए दिन किसी ने किसी उपकेंद्र व फीडर के ब्रेकडाउन होने से उपभोक्ताओं व किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को भी कहीं आउटडोर केबल जलने तो कहीं पेड़ की डाल आने व इंसुलेटर पंचर हो जाने के कारण जिले के चार उपकेंद्र सहित 17 फीडरों की बिजली आपूर्ति घंटो बाधित हो गई। नतीजन करीब 70 हजार उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बिजली आपूर्ति में बाधा मंगलवार की सुबह धाता व खरसेड़वा उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजार की हाईटेंशन लाइन का आउटडोर केबल बक्सा जल जाने के कारण दोनो उपकेंद्रो में बे्रकडाउन हो गया। वहीं चुरियानी व असोथर को जाने वाली 33 हजार की लाइन में नीम के पेड़ की डाल गिर जाने के कारण ब्रेक डाउन हो गया। ब्रेक डाउन होने के बाद उपकेंद्रों के स्टाफ द्वारा पे...