फतेहपुर, जुलाई 12 -- Fatehpur News: खागा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुदवन के गुदड़ी का पुरवा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुदवन गुदड़ी का पुरवा निवासी रमेश सिंह पुत्र धनराज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते सात जुलाई की रात करीब नौ बजे वह अपने मवेशियों को चारा-पानी देने गया था। इसी दौरान गांव के ही सुरेश सिंह पुत्र धनराज सिंह ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। जब रमेश ने गाली देने से मना किया तो आरोपित ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले में रमेश के सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। होश में आने और प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित ने शनिवार को कोतव...