Fatehpur News: चांदपुर में छह माह में 12 बड़ी चोरियां
फतेहपुर, जुलाई 2 -- Fatehpur News: अमौली। चांदपुर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली और ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र की करीब 40 ग्राम सभाओं में पिछले छह माह के दौरान चोरी की 12 बड़ी घटनाएं हुई हैं। चोर डेढ़ लाख रुपये की नकदी, करीब एक करोड़ रुपये के जेवरात, चार भैंस और 40 भेड़ चोरी कर ले गए, लेकिन पुलिस अब तक केवल एक भैंस ही बरामद कर सकी है। जून माह में पराधनई, कोठा बखरिया, बिजौली और खदरा समेत पांच गांवों में चोरी की वारदातें हुईं। इससे पहले गौरीपुर, जजमोइया, बबई, गोहरारी, हुसैनाबाद, कंहिजरा, गोंदहा और सन्यास नगर में भी लाखों रुपये की नकदी, जेवरात और पशुधन चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं। पीड़ितों का आरोप है कि कई मामलों में पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। जिन मामलों में मुकद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.