फतेहपुर, अगस्त 18 -- Fatehpur News: असोथर, संवाददाता। कस्बे में चश्मे की दुकान की आड़ में संचालित किए जा रहे अवैध क्लीनिक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कार्रवाई की। पीएचसी प्रभारी डा. शैलेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दृष्टि आई केयर नाम से संचालित प्रतिष्ठान को मौके पर सील कर दिया।पीएचसी प्रभारी ने बताया कि कस्बे में चश्मे की दुकान के साथ क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर टीम ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर दुकान की जांच की। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। टीम ने कार्रवाई पूरी करते हुए दुकान को सीज कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद बिना मानकों के संचालित किए जा रहे अन्य प्रतिष्ठानों में भी हड़कंप मचा रहा। एमओआईसी डा. शैलेश कुमार ने बताया कि अवैध क...