Fatehpur News: घूर की जमीन में बिखरा दो भाइयों का परिवार
फतेहपुर, अक्टूबर 14 -- Fatehpur News: फतेहपुर। घूर की मामूली जमीन के लिए संवत गांव में दो भाइयों का परिवार बिखर गया। पहले विवाद में उन्होंने अपनो को खोया, अब 12 साल बाद फैसला आने पर दोनों परिवार के सदस्य जेल की सलाखों में है। कोर्ट का फैसला सुनते ही उन सभी की आंखें भर आई, चेहरे पर पछतावे की झलक भी नजर आई। वहीं फैसले की जानकारी बाद दोनों के घरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। संवत गांव निवासी सगे भाई भोला और लोला खेती किसानी करते थे। गांव के रघुनंदन ने बताया कि पहले दोनों भाइयों में गहरा प्रेम था लेकिन बच्चों के बड़े होने के साथ परिवारिक विवादों ने भाइयों के बीच खाईं खोद दी। घटना वाले दिन भोला यादव हैंडपंप के पास साफ सफाई कर रहा था लेकिन भोला सहन के सामने जमीन पर कूड़ा डालने पहुंचा। एक बिस्वा से कम जमीन को लेकर दोनों भाई भिड़ गए। दोनों में कहासु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.