फतेहपुर, जुलाई 7 -- Fatehpur News: सुल्तानपुर घोष। अफोई चौकी क्षेत्र के तौरा गांव के समीप दो दिन पहले अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को देर रात थाना क्षेत्र के तौरा गांव निवासी राजेंद्र अपनी पत्नी 30 वर्षीय सीता देवी एवं देवरानी अनीता देवी के साथ पड़ोसी जनपद कौशांबी के एक गांव में पारिवारिक निमंत्रण समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। तौरा गांव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि महिला की कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सीता देवी की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...