फतेहपुर, अगस्त 21 -- Fatehpur News: फतेहपुर। हुसैनगंज के भिटारी गांव में गुरुवार देर रात बदमाशों ने एक घर में धावा बोलकर सनसनी फैला दी। नकाबपोश बदमाश घर के अंदर घुसे और महिला की कनपटी पर असलहा सटाकर जेवर और नगदी लूट ले गए। इस दौरान घर में मौजूद बड़े बेटे को भी बदमाशों ने अपने कब्जे में ले लिया। इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। डर और दहशत की वजह से महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। भिटारी गांव निवासी प्रिंस ने बताया कि गुरुवार रात उनके पिता रामकेश दीक्षित घर से कुछ दूरी पर दूसरे स्थान पर सो रहे थे। घर में उनकी मां शांति देवी और बड़ा भाई विमलेश मौजूद थे। प्रिंस के मुताबिक, वह गुरुवार दोपहर लोडर ले...