Fatehpur News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, दांत टूटा
फतेहपुर, नवम्बर 15 -- Fatehpur News: खागा, संवाददाता । कोतवाली क्षेत्र के महिचा मंदिर ख़ासमऊ गांव में रंजिश को लेकर एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। पीड़िता किरन देवी पत्नी राजीव कुमार ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर चार महिलाओं पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक मारपीट में उनके मुंह का अगला दांत टूट गया। किरन देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले किशोर देवी और कृष्ण पाल आदि के साथ आपसी कहासुनी को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद की रंजिश में नौ नवंबर को दोपहर करीब ढाई बजे सीमा देवी, पूजा देवी, बुधरानी और प्रियंका देवी उनके घर पहुंच गईं। आरोपितों ने घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई जिससे मुंह का अगला दांत टूट गया। पीड़िता ने पुलिस से आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.