Fatehpur News: घर में घुसकर दंपती को पीटा
फतेहपुर, अक्टूबर 11 -- Fatehpur News: बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के चक पैगंबरपुर गांव निवासी प्रेम कुमार सविता ने बताया कि बारिश में उनके घर की कच्ची दीवार गिर गई थी। वह नौ अक्टूबर को अपनी जगह पर पक्की बाउंड्री बनवा रहे थे। इसी दौरान महादेव उर्फ राजेश और विनोद ने विरोध शुरु कर दिया। बाद में शिवभोला सिंह और उसके बेटे बीरु व धीरू भी वहां पहुंच गए। सभी ने घर में घुसकर उनके साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी किरन देवी को भी पीटा। मारपीट के दौरान उनका मोबाइल छीनकर कुएं में फेंक दिया गया। शिवभोला ने तमंचे से गोली मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.