Fatehpur News: घर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत
फतेहपुर, अगस्त 1 -- Fatehpur News: फतेहपुर। थरियाव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। किसान राम नरेश की मौत पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को किसान के मकान की छत पड़ी थी। शाम करीब सात बजे मजदूरों का हिसाब करने के लिए किसान छत पर पहुंचा, तभी वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी एचटी लाइन नहीं हटाई गई। थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.