Fatehpur News: घर की कुंडी खोल बक्सा उठा ले गए चोर
फतेहपुर, अगस्त 24 -- Fatehpur News: विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के जालंधरपुर मजरे गुरुवल गांव में रविवार रात चोर घर की कुंडी खोलकर अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखा बक्सा उठाकर घर के पीछे खेत में ले गए और उसमें रखी करीब 50 हजार रुपए की नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह कुंडी खुली मिलने पर घटना की जानकारी हुई तो परिजनों के होश उड़ गए। जालंधरपुर गांव निवासी रामसजीवन निषाद अपने बेटे और बहुओं से अलग रहते हैं। रविवार शाम वह घर में कुंडी लगाकर बाहर बने छप्पर के नीचे सो गए थे। रात में चोरों ने घर की कुंडी खोली और कमरे में रखा बक्सा उठाकर पीछे खेत में ले गए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी इसके बाद बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी और जेवरात निकाल लिए। सोमवार सुबह नींद खुलने पर रामसजीवन ने घर की कुंडी खुली देखी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.