Fatehpur News: घर का ताला खोलकर जेवर और नगदी चोरी
फतेहपुर, अक्टूबर 12 -- Fatehpur News: फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के खरौली गांव निवासी कामता सिंह पुत्र स्व विनोद सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दो दिन पहले अपनी चक्की पर सोने गए थे। इसी दौरान चोरों ने चैनल और कमरे का ताला खोलकर अलमारी में रखी अंगूठी, मंगलसूत्र, कुंडल, पायल और 35 हजार की नगदी पार कर दी। पीड़ित ने किसी नजदीकी व्यक्ति पर आशंका जताई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.