Fatehpur News: घरेलू विवाद में महिला ने खाया जहर, मौत
फतेहपुर, जुलाई 28 -- Fatehpur News: बिंदकी। आए दिन के घरेलू विवादों से ऊबकर महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए लेकिन कोई सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खजुहा चौकी क्षेत्र के नंदापुर के मजरा रानी सागर गांव निवासी रमेष सोनकर की 30 वर्षीय पत्नी शोभा देवी ने घरेलू कलह से परेशान होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों के पूछने पर जहर खाने की बात स्वीकारी तो घर में हड़कंप मच गया और फौरन सीएचसी बिंदकी ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने से पहले ही महिला की रास्ते में मौत हो गई। मेडिकल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.